रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा में छात्र को उल्टा लटकाने के मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रिंसिपल और ड्राइवर को किया गिरफ्तार
Laxman Singh Bisht
Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। पानीपत से शिक्षा और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद परेशान करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, जटल रोड स्थित सृजन पब्लिक स्कूल में बच्चों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार के 2 अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, एक वीडियो में जहां दूसरी कक्षा के एक मासूम छात्र को होमवर्क न करने पर रस्सी से खिड़की से उल्टा लटकाकर पीटा गया, वहीं दूसरे वीडियो में स्कूल की प्रिंसिपल और टीचर छोटे बच्चों को अन्य छात्रों के सामने बेरहमी से थप्पड़ मारती नजर आ रही है। स्कूल परिसर के भीतर हुई इस अमानवीय घटना ने बाल सुरक्षा कानूनों और शिक्षा संस्थानों की जवाबदेही पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर और स्कूल प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है।Haryana news
मिली जानकारी के अनुसार, मामले को लेकर डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार की तरफ से 2 दिन पहले शिकायत मिली थी, जिसमें बच्चों के साथ मारपीट करने का बताया गया था। डीएसपी ने बताया कि मामले में स्कूल प्रिंसिपल और स्कूल ड्राइवर को हमारी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, जब इस बारे में शिक्षा मंत्री महिपाल डंडा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि स्कूल को तुरंत प्रभाव से नोटिस देकर बंद करवा दिया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है शिक्षा मंत्री ने अन्य स्कूलों को भी चेतावनी देते हुए कहा है कोई भी स्कूल बच्चों के साथ मारपीट ना करें अगर ऐसा करता पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई।Haryana news
विज्ञापन
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव