रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणावासियों को जल्द समर्पित करेंगे देश का दूसरा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, CM सैनी ने दी ये जानकारी
Laxman Singh Bisht
Haryana news : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश का दूसरा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक शीघ्र ही हरियाणा की जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का पहला एलिवेटेड रेलवे ट्रैक भी हरियाणा में ही निर्मित किया गया था और अब दूसरे ट्रैक का काम पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि थानेसर रेलवे प्लेटफॉर्म का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद कुरुक्षेत्र शहर की पाँच क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से नागरिकों को स्थायी राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री आज थानेसर रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने रेलवे अधिकारियों से एलिवेटेड रेलवे ट्रैक की प्रगति संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।Haryana news
इस अवसर पर हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री नरेंद्र चुम्बर ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सभी पाँच रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और शीघ्र ही शेष प्लेटफॉर्म का कार्य भी पूर्ण कर लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से कुरुक्षेत्र में ऐतिहासिक एलिवेटेड रेलवे लाइन का निर्माण संभव हो पाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्रवासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना को यहाँ मूर्त रूप दिलाया। उन्होंने कहा कि एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के निर्माण से जहाँ कुरुक्षेत्र के विकास को नई गति और मजबूती मिलेगी, वहीं यह परियोजना प्रदेश की प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।Haryana news
नेता प्रतिपक्ष बनने पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दी बधाई
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि कांग्रेस द्वारा नेता प्रतिपक्ष घोषित किए जाने पर वे श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।
इस मौके पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।Haryana news
विज्ञापन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*
चंपावत:26 सितंबर को भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते डीएम की जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील।
चंपावत:मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते चम्पावत में 26 सितम्बर को विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश