Saturday 7th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:10 किलोमीटर पैदल चल आधार कैंप लगाने रोड विहीन गांव बकोड़ा पहुंची टीम।

पिथौरागढ़ की निर्मला पानू को महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान 2026 से राज्यपाल ने किया सम्मानित।

देहरादून: कैबिनेट बैठक में 5 महत्वपूर्ण प्रस्तावो को मंजूरी

हरिद्वार:केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को ‘जनजन की सरकार चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट:सीएम धामी ने छुलापै के अनुज को यूपीएससी में ऑल इंडिया 69 वी रैंक के लिए दी शुभकामनाएं

: एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने लोहाघाट में बाहरी लोगों के सत्यापन की मांग को लेकर पुलिस को दिया ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 6, 2023
  मंगलवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी के जिला सह संयोजक राहुल जोशी के नेतृत्व में लोहाघाट नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते जा रहे संदिग्ध बाहरी लोगों के जल्द सत्यापन की मांग को लेकर लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री को ज्ञापन दिया तथा जल्द सत्यापन की मांग करी राहुल जोशी ने बताया प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी लोगों के द्वारा लूटपाट ,चोरी, व लव जिहाद जैसे कृत्य किए जा रहे हैं इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए इनका सत्यापन करना अनिवार्य है राहुल जोशी ने कहा कुछ दिनों से लोहाघाट नगर वह ग्रामीण क्षेत्रों में बाहरी लेबर, फेरीवाले, रेडी व अन्य दुकानों में कार्य करने वाले बाहरी लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है जोशी ने कहा भविष्य में कोई घटना ना हो जिसके लिए बाहरी लोगों का सत्यापन करना अनिवार्य है वही लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया पुलिस के द्वारा बाहरी लोगों का सत्यापन कार्य तेजी से किया जा रहा है इस कार्य में पुलिस की टीम लगातार लगी हुई है ज्ञापन देने में विनोद बगोली ,विवेक जोशी, मनीष बिष्ट, मोहित बिष्ट , करन फर्त्याल ,सूरज बिष्ट ,ललित जोशी ,रितिक ,कुलदीप आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें