Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

चंपावत को मिला नया एसडीएम, विपिन पंत ने संभाला कार्यभार।

चंपावत:फर्जी राशन कार्डों पर सख्ती सत्यापन अभियान शुरू अपात्र लाभार्थी करें स्वेच्छा से सरेंडर

चंपावत:विपक्ष ने महिला आरक्षण कुचला आधी आबादी से खुला विश्वासघात: भावना मेहरा

लालकुआं :लड़कियों से मारपीट का आरोपी ग्राम प्रधान गिरफ्तार पांच साथियों के खिलाफ एफआईआर

लोहाघाट:चमदेवल में हेलीपड निर्माण व अन्य विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए डीएम को दिया गया धन्यवाद।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:फर्जी राशन कार्डों पर सख्ती सत्यापन अभियान शुरू अपात्र लाभार्थी करें स्वेच्छा से सरेंडर

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 29, 2026

फर्जी राशन कार्डों पर सख्ती सत्यापन अभियान शुरू अपात्र लाभार्थी करें स्वेच्छा से सरेंडर

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देश में जनपद में राशन कार्डों के सत्यापन का विशेष अभियान पुनः प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य जनपद में बढ़ते फर्जी राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा गैस कनेक्शन से संबंधित अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।जनपद चम्पावत में जनपदीय स्तर पर स्क्वॉड गठित कर राशन कार्डों एवं यूनिटों के सत्यापन का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। गठित टीमें क्षेत्रवार सत्यापन कर पात्र एवं अपात्र लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करेंगी।जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने जनपद के समस्त राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे सत्यापन कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि ऐसे लाभार्थी जिनकी वर्तमान आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो चुकी है, वे स्वेच्छा से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (अन्त्योदय/प्राथमिक परिवार) एवं राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत प्राप्त राशन कार्ड को संबंधित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय, विकासखंड कार्यालय अथवा जिला पूर्ति कार्यालय में जमा कर दें।उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सत्यापन के दौरान कोई अपात्र व्यक्ति योजना का लाभ लेते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इसके अतिरिक्त सभी राशन कार्ड धारकों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने राशन कार्ड में दर्ज सभी यूनिटों/सदस्यों की ई-केवाईसी अपने निकटतम उचित दर विक्रेता की दुकान पर जाकर अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लें, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जरूरी खबरें