रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पूर्व प्राशिस जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा व नगर पंचायत अध्यक्ष पाटी नारायण लाल सहित दर्जनों भाजपा में शामिल।
Laxman Singh Bisht
पूर्व प्राशिस जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा व नगर पंचायत अध्यक्ष पाटी नारायण लाल भाजपा में शामिल।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा में किया स्वागत।

चंपावत जिला हुआ कांग्रेस मुक्त :महेंद्र भट्ट

सदस्यता लेने के बाद गोविंद बोहरा ने मुख्यमंत्री धामी की मुलाकात।

पूर्व प्राथमिक शिक्षा संघ जिला अध्यक्ष चंपावत गोविंद सिंह बोहरा तथा नगर पंचायत अध्यक्ष पार्टी नारायण लाल सहित दर्जनों जन प्रतिनिधि आज भाजपा में शामिल हो गए है। देहरादून में हुए कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार और तरुण बंसल ने पूर्व शिक्षक नेता गोविंद सिंह बोहरा , पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण लाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को विधिवत भाजपा में शामिल कर उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा पूर्व शिक्षक नेता और समाजसेवी गोविंद सिंह बोहरा तथा पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण लाल व अन्य जनप्रतिनिधियों के भाजपा में शामिल होने से चंपावत जिले में भाजपा काफी मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा रोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा चंपावत जिला कांग्रेस मुक्त हो चुका है। वही पूर्व शिक्षक नेता गोविंद सिंह बोहरा, नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण लाल, सभासद योगेश जोशी व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाजपा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद दिया साथ ही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को भाजपा हाई कमान का आभार जताते हुए ने धन्यवाद दिया। कहा वह भाजपा के एक सच्चे सिपाही के तौर पर हमेशा पार्टी व जनहित के लिए कार्य करेंगे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।