Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:रिकेश्वर घाट में सीआरपीएफ जवान महेश ढेक का पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार।

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 20, 2025

सीआरपीएफ के जवानों ने अपने साथी को दी अंतिम विदाई।प्रशासन की ओर से तहसीलदार नेगी रहे मौजूद।लोहाघाट के कोली ढेक निवासी सीआरपीएफ जवान महेश सिंह ढेक का कल शनिवार को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान स्वर्गवास हो गया था। वह केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल मे छत्तीसगढ मे तैनात थे। उनके पार्थिव शरीर को लेकर सीआरपीएफ के जवान आज रविवार दोपहर उनके पैतृक गांव कोली ढेक पहुचे जहां अंतिम दर्शन के लिए कुछ देर उनके पार्थिव शरीर को रखा गया। इसके बाद कोली ढेक से रिकेश्वर घाट तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई ।बड़ी संख्या में लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। रिकेश्वर घाट में सीआरपीएफ के जवानों ने पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अपने साथी को अंतिम विदाई दी प्रशासन की ओर से तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी व राजस्व उप निरीक्षक नारायण दत्त जोशी ने जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए ।इसके बाद उनके दोनों पुत्रों के द्वारा उन्हें मुखाग्नि दी गई। ढेक अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। इस दौरान परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें