Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: डीएम के निर्देश पर जीआईसी बाराकोट में चार शिक्षकों की हुई तैनाती

बाराकोट: पोखरी खाल खेल मैदान में बना शोचालय स्वच्छ भारत अभियान की उड़ा रहा धज्जियां।

चम्पावत जिले में नवनिर्वाचित उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह 3 अगस्त को होगा आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा धरातल पर, तामली में 14.57 करोड़ की पेयजल योजना का कार्य शुरू

लोहाघाट:आईटीबीपी 36वीं वाहिनी में स्थापित हुई औषधि वाटिका, हिमवीरों ने किया औषधीय पौधों का रोपण।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: रीता गहतोड़ी के प्रयासों से मूक बधिर महिला सुरक्षित पहुंची परिजनों के पास।

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 29, 2026

रीता गहतोड़ी के प्रयासों से मूक बधिर महिला सुरक्षित पहुंची परिजनों के पास।

एसडीएम के निर्देश पर मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम।

लोहाघाट की प्रमुख समाजसेवी व तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता रीता गहतोड़ी के प्रयासों से भटक रही एक मूक बधिर महिला को प्रशासन ने सुरक्षित उनके परिजनों को सोपा गया है। आज बुधवार शाम को रीता गहतोड़ी को पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में अंधेरे में एक महिला भटकते हुए मिली। जब महिला से जानकारी लेनी चाही तो महिला मूक बधिर निकली जिस कारण परेशानी बढ़ गई। रीता गहतोड़ी के द्वारा एसडीएम लोहाघाट को मामले की जानकारी दी गई। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने तत्काल राजस्व उप निरीक्षक ऋषभ कुमार को मौके पर भेजा गया। तभी वहां से गुजर रही है एक महिला के द्वारा उस महिला की पहचान की गई और उनके घर का पता बताया गया। महिला का पता लगाने में चालक भुवन ओली ने सराहनीय भूमिका निभाई।

प्रशासन की टीम के द्वारा महिला के परिजनों से संपर्क साधा गया। इसके बाद महिला को सुरक्षित लोहाघाट में रहने वाले उनके भतीजे के सुपुर्द किया गया। इस नेक कार्य में पीआरडी वीरू मेहता के द्वारा भी भरपूर सहयोग किया गया। मामले में रीता गहतोड़ी के द्वारा मानवता का परिचय दिया गया तथा अंत तक वह महिला के साथ रही। परिजनों के द्वारा प्रशासन ,रीता गहतोड़ी व अन्य सहयोगियों को धन्यवाद दिया गया। जानकारी के मुताबिक महिला चंपावत से चोमेल क्षेत्र में एक शादी में शामिल होने आई थी जो भटक गई।

जरूरी खबरें