Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:दिगालीचौड़ के रवि शंकर जोशी ने पीएचडी की परीक्षा सफलतापूर्वक की पूर्ण परिवार एवं गुरुजनों के प्रति जताया आभा

पाटी:बीएसएनएल की लाइन बिछाने के दौरान हादसा करंट लगने से नेपाली मजदूर की मौत एक गंभीर रूप से घायल।

चंपावत:डीएम ने जिला चिकित्सालय से रोडवेज व वाइन शॉप का किया व्यापक निरीक्षण

बाराकोट: डीएम के निर्देश पर जीआईसी बाराकोट में चार शिक्षकों की हुई तैनाती

बाराकोट: पोखरी खाल खेल मैदान में बना शोचालय स्वच्छ भारत अभियान की उड़ा रहा धज्जियां।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:फ्लिपकार्ट से मगाई सैंडल निकला फटे हुए जूते का जोड़ा।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 2, 2026

फ्लिपकार्ट से मगाई सैंडल निकला फटे हुए जूते का जोड़ा।

ऑनलाइन व्यापारी कंपनियां किस तरह से ग्राहकों को चूना लगा रही है इसका जीता जागता उदाहरण लोहाघाट नगर में देखने को मिला है। नगर के यतीश बिष्ट के द्वारा फ्लिपकार्ट के जरिए एक सैंडल का आर्डर किया था। जैसे ही आज सैंडल का ऑर्डर डिलीवर्ड हुआ तो यतीश के द्वारा डिलीवर होने के तुरंत बाद जैसे ही बॉक्स को खोला गया तो उसमें दो फटे हुए जूते मिले।

यतीश बिष्ट बताया मैंने प्रतिक्रिया करते हुए तुरंत डिलीवरी बॉय को रोका और उसके सामने ले गया डिलीवरी बॉय द्वारा बताया गया इस तरह का फ्रॉड फ्लिपकार्ट में तो नहीं होता था हो सकता है बीच में किसी ने गड़बड़ की हो। यतीश बिष्ट ने कहा इस तरह की गड़बड़ ऑनलाइन प्रोडक्ट में हो रही है जो बहुत ही निंदनीय है।इस तरह की गड़बड़ियों से आदमी का ऑनलाइन मार्केट से विश्वास उठ सकता है।

कहा मेरे द्वारा फिलहाल प्रोडक्ट को रिटर्न करने की रिक्वेस्ट तुरंत डिलीवरी बॉय के सामने ही डाल दी गई थी अब देखना है फ्लिपकार्ट इस मामले मे किस तरह का एक्शन लेता है।

जरूरी खबरें