रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु पुलिस की पहल। वाहन चालकों को किया जागरूक।
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु पुलिस की पहल। वाहन चालकों को किया जागरूक।

पंचेश्वर, पुल्ला व बाराकोट टैक्सी स्टैंड चालकों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

लोहाघाट। एसपी चंपावत रेखा यादव के आदेश एवं सीओ चंपावत के पर्यवेक्षण व अनुपालन में चंपावत जिले के लोहाघाट नगर के भीतर यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं जाम-मुक्त बनाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।अभियान के अंतर्गत यातायात प्रभारी निरीक्षक महेश प्रसाद के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम तथा यातायात बुलेट पेट्रोलिंग में नियुक्त अपर उपनिरीक्षक भुवन राम कोहली एवं कांस्टेबल प्रशांत बोरा द्वारा पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड, पुल्ला स्टैंड एवं बाराकोट स्टैंड के चालकों व वाहन स्वामियों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान गश्त कर यातायात नियमों के कड़ाई से पालन हेतु वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कहा लोहाघाट नगर में नो-पार्किंग एवं मुख्य बाज़ार क्षेत्र में बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी चालक अपने वाहन केवल निर्धारित एवं स्वीकृत स्टैंड पर ही पार्क करेंगे।
( सवारी उतारने/चढ़ाने के नियम)
मुख्य मार्ग या तिराहे के बीच में वाहन रोककर सवारी बैठाने अथवा उतारने से यातायात बाधित होता है, अतः केवल चिन्हित स्टैंड के भीतर से ही सवारियों का आवागमन सुनिश्चित किया जाएगा।
(ओवरलोडिंग एवं ओवरस्पीडिंग पर रोक )
वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियाँ बैठाने (ओवरलोडिंग) पर सख्त मनाही है। कस्बे के भीतर सीमित एवं सुरक्षित गति सीमा में ही वाहन चलाएँ।
( वैध दस्तावेज़ अनिवार्य)*
सभी वाहन चालक ड्राइविंग लाइसेंस, आर.सी., फिटनेस, बीमा तथा अद्यतन किराया सूची अनिवार्य रूप से अपने पास रखने के निर्देश दिए गए। अब देखना है पुलिस यातायात के नियमों का कितना पालन करा पाती है।
विज्ञापन
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश
चंपावत:अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल किया प्रदर्शन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ने का आरोप।
लोहाघाट:भाजपा में शामिल ग्राम प्रधान फिर वापस लौटे कांग्रेस में दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता।
लोहाघाट :बड़ौली सुद्रका में जंगल के बीच रातों-रात काट दी गई सड़क पेड़ों को बड़ा नुकसान
चंपावत:जिलाधिकारी ने पशुपालकों के साथ की सकारात्मक वार्ता।भुगतान में देरी के कारणों की होगी जांच रोस्टर बनाकर नियमित होगा डेयरी का निरीक्षण
बाराकोट: रेगडु में दुर्गा अष्टमी के व्रत पर महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा ।
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन