Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम पर 11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस का प्रोटोकॉल अभ्यास कराया गया

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 15, 2025

एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम पर आधारित 11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस का प्रोटोकॉल अभ्यास कराया गया महिला पतंजलि योग समिति लोहाघाट चम्पावत के तत्वाधान में पतंजलि योग समिति की संरक्षिका श्रीमती हीरा मुरारी मार्गदर्शन में तथा योग शिक्षिका वन्दना जोशी ,मुन्नी खड़ायत, किरन पुनेठा व वीना जोशी के नेतृत्व में 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का निःशुल्क प्रोटोकॉल अभ्यास शिविर नगर के हनुमान मंदिर के हाल में कराया गया। शिविर में योग दिवस प्रोटोकॉल के अभ्यास के साथ मोटापा कम करने वाले खड़े होकर,बैठकर ,लेटकर करने वाले आसनों का अभ्यास कराया गया। अंत में हास्यासन तालिवादन, शांति पाठ के साथ प्रोटोकॉल अभ्यास का समापन हुआ योग शिक्षिका हीरा मुरारी ने नियमित योग के लाभ बताकर योग के प्रति जागरूक कर योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपील की इस अवसर पर निर्मला मुरारी, हरितिमा मुरारी ,सविता अग्रवाल ,मंजु बगोली, माया मुरारी ,गीतांजलि, तपस्या मुरारी, शैलेश, कमला धामी ,शान्ति देवी, ममता पांडे, मोहित ,अजय ,आमंत्रित गुंजन ,विजय आदि ने योग को दैनिक जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

जरूरी खबरें