: पाटी के गागर गांव में गौशाला में लगी भीषण आग दो भैसे झुलसी
Laxman Singh Bisht
Fri, Jun 9, 2023
पाटी ब्लाक की ग्राम सभा गागर में श्रीमती सरस्वती देवी पत्नी स्व, गोविंद बल्लभ की पशुशाला मे अचानक आग लग गई गौशाला में दो भैस बांधे हुए थे, गोशाला के अंदर रखी सूखी घास में आग लगने से गोशाला मे धुआं उड़ता देख गांव के लोगो ने आग बुझाने का प्रयास कर बड़ी मुश्किल से भैंसो को बाहर निकला, इस दौरान एक भैंस गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई तथा दूसरी भैंस आंशिक रुप से आग से झुलस गई। घटना गुरुवार दोपहर 2:00 बजे की बताई जा रही है आपसे गौशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई है क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता खीमानंद उपाध्याय ने बताया कि
ग्रामीणों ने मामले की जानकारी राजस्व उपनिरीक्षक नेहा ओली को दे दी है। जिला पंचायत सदस्य सीमा देवी, ग्राम प्रधान तुलसी देवी, लीलाधर भट्ट, टीकाराम आदि ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।आग बुझाने में चंद्रशेखर, पीतांबर जोशी, सावित्री,हरीश उपाध्याय, प्रकाश चंद्र, बलवंत,जीवन,रेवती देवी,जानकी देवी, पुष्कर,सोनू, भागीरथी देवी, प्रेम बल्लभ,हेमा देवी, नीमा देवी आदि मौजूद रहे।