Saturday 7th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:10 किलोमीटर पैदल चल आधार कैंप लगाने रोड विहीन गांव बकोड़ा पहुंची टीम।

पिथौरागढ़ की निर्मला पानू को महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान 2026 से राज्यपाल ने किया सम्मानित।

देहरादून: कैबिनेट बैठक में 5 महत्वपूर्ण प्रस्तावो को मंजूरी

हरिद्वार:केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को ‘जनजन की सरकार चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट:सीएम धामी ने छुलापै के अनुज को यूपीएससी में ऑल इंडिया 69 वी रैंक के लिए दी शुभकामनाएं

: उधम सिंह नगर पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर की 2 करोड़ की संपत्ति करी जब्त

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 7, 2023
रुद्रपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर की दो करोड़ की सम्पत्ति करी जप्त डीएम से अनुमति मिलने के बाद लगाया बोर्ड एसएचओ व तहसीलदार बने रिसीवर ऊधमसिंहनगर में अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया। पुलिस ने काशीपुर क्षेत्र के कुख्यात गैंगस्टर जगरुप सिंह की दो जगहों पर मौजूद लगभग 2 करोड़ की सम्पत्ति जब्त कर ली। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया की गैंगस्टर की अवैध तरीके से एकत्र की गई सम्पत्ति जप्त करी गई है। उन्होंने पांच जगहों पर गैंगस्टर की सम्पत्ति जप्त करने की रिपोर्ट डीएम कार्यालय को भेजकर अनुमति मांगी थी, जिसमें दो जगहों की सम्पत्ति जप्त करने की अनुमति मिलने पर उस जगह पर पुलिस ने बोर्ड लगा दिया है। जिला प्रशासन और उधम सिंह नगर पुलिस ने  बड़ी कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर जगरूप सिंह की 2 करोड़ रुपए लागत की संपत्ति को जब्त कर लिया है। गैंगस्टर काशीपुर के कुंडा क्षेत्र का रहने वाला है और जिलाधिकारी के आदेश के बाद आज प्रशासन और पुलिस की टीम ने कुंडेश्वरी में 7700 वर्ग फिट और जसपुर खुर्द की 2640 वर्ग फिट जमीन की जब्त कर लिया। जब्त की गई भूमि करीब 2 करोड़ रुपए की है।

जरूरी खबरें