: चंपावत: पाटी क्षेत्र से महिला बच्चे सहित हुई लापता 2 महीने के बाद पति ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी
Laxman Singh Bisht
Sat, Jun 10, 2023
पाटी ब्लॉक के पटन गांव क्षेत्र से एक 28 वर्षीय महिला अपने 8 वर्ष के बेटे सहित 2 महीने पहले 7 अप्रैल को अचानक लापता हो गई परिजनों ने महिला व उसके बच्चे की काफी जगह तलाश करी पर महिला व उसके बच्चे का कहीं कोई पता नहीं चल पाया जिसके बाद महिला के पति ने लगभग 2 महीने बाद 10 जून शनिवार को पाटी थाने में अपनी पत्नी व 8 वर्षीय बेटे की गुमशुदगी दर्ज करवाई है महिला के पति ने तहरीर में बताया कि उसकी 28 वर्ष पत्नी उसके 8 वर्षीय बेटे के साथ 2 महीने पहले 7 अप्रैल को दोपहर को अचानक लापता हो गई जिसकी काफी खोज बीन करी गई पर कोई पता नहीं चल पाया महिला के पति ने पुलिस से उसकी पत्नी व बेटे को ढूंढने की मांग की है अब महिला के पति ने 2 महीने बाद अपने पत्नी व बेटे की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई है यह भी जांच का विषय है वही पुलिस महिला व उसके बच्चे की तलाश में जुट गई है तथा महिला की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है गुमशुदगी 2 महीने बाद दर्ज होने से पुलिस को भी महिला और उसके बच्चे की ढूंढ खोज में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है