Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

पाटी:बीएसएनएल की लाइन बिछाने के दौरान हादसा करंट लगने से नेपाली मजदूर की मौत एक गंभीर रूप से घायल।

चंपावत:डीएम ने जिला चिकित्सालय से रोडवेज व वाइन शॉप का किया व्यापक निरीक्षण

बाराकोट: डीएम के निर्देश पर जीआईसी बाराकोट में चार शिक्षकों की हुई तैनाती

बाराकोट: पोखरी खाल खेल मैदान में बना शोचालय स्वच्छ भारत अभियान की उड़ा रहा धज्जियां।

चम्पावत जिले में नवनिर्वाचित उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह 3 अगस्त को होगा आयोजित

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर बाराकोट टैक्सी स्टैंड में जलभराव की समस्या का समाधान।

Laxman Singh Bisht

Fri, May 1, 2026

डीएम के निर्देश पर बाराकोट टैक्सी स्टैंड में में जलभराव की समस्या का समाधान।

जल्द भरे जाएंगे राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढे।

लोहाघाट नगर में बीते दिवस हुई मूसलाधार वर्षा के चलते बाराकोट टैक्सी स्टैंड के समीप उत्पन्न जलभराव की समस्या का जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद लोहाघाट द्वारा बंद पड़ी नाली की तत्काल सफाई करवा दी गई है, जिससे क्षेत्र में जल निकासी सुचारु हो गई है और सड़क पर जमा पानी पूरी तरह हट गया है। इसके परिणामस्वरूप टैक्सी चालकों, यात्रियों एवं आम राहगीरों को हो रही परेशानी से राहत मिली है।इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देशित किया गया है कि मार्ग पर बने गड्ढों को शीघ्र भरने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

जरूरी खबरें