रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।
Laxman Singh Bisht
डीएमके निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

यात्री सेड न होने से पर्यटकों को धूप व बरसात में उठानी पड़ रही थी दिक्कत

चंपावत जिले के लोहाघाट के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कोली ढेक झील मे पर्यटकों के बैठने के लिए कोई सेड न होने से उन्हें गर्मी व बरसात में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा था ।नौका संचालकों को भी काफी दिक्कते उठानी पड़ रही थी। नौका संचालक लंबे समय से यात्रियों को बैठने के लिए सेड निर्माण की मांग कर रहे थे। इसके अलावा झील तक पहुंचाने के लिए रास्ता भी नहीं था कच्चे रास्ते से पर्यटक झील तक पहुंच रहे थे जिस कारण उनके गिरकर चोटिल होने की संभावना बनी हुई थी।

मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम चंपावत ने पर्यटकों व नौका संचालकों को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल को कोली ढेक झील में पर्यटकों के बैठने के लिए यात्री सेड तथा रास्ता निर्माण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कोली ढेक झील जिले का सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र है कहा झील मे पर्यटकों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। कहा जल्द झील में सेड व रास्ता निर्माण कर पर्यटकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा जिसके लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है।

वही आज बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग लोहाघाट हितेश कांडपाल अपनी टीम के साथ कोली ढेक झील पहुंचे तथा उनके द्वारा सेड व रास्ता निर्माण स्थल का निरीक्षण कर नाप जोख करवाई गई। अधिशासी अभियंता कांडपाल ने कहा जिलाधिकारी के निर्देश पर झील में यात्रियों के बैठने तथा चलने के लिए रास्ते का निर्माण कार्य किया जा रहा है ।जिसका एस्टीमेट बनाकर एक-दो दिन के भीतर जिला अधिकारी चंपावत को भेजा जाएगा उन्होंने कहा जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।

वही समस्या का संज्ञान लेने के लिए झील के नौका संचालक ने जिलाधिकारी चंपावत बहुत धन्यवाद दिया। नौका संचालकों ने कहा सेड व रास्ता न होने से पर्यटकों को काफी दिक्कतें हो रही थी गर्मी व धूप से बचने के लिए झील में कोई स्थान नहीं था कहां जल्द जिलाधिकारी के निर्देश पर समस्या का समाधान होने जा रहा है।
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश