Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

पाटी:बीएसएनएल की लाइन बिछाने के दौरान हादसा करंट लगने से नेपाली मजदूर की मौत एक गंभीर रूप से घायल।

चंपावत:डीएम ने जिला चिकित्सालय से रोडवेज व वाइन शॉप का किया व्यापक निरीक्षण

बाराकोट: डीएम के निर्देश पर जीआईसी बाराकोट में चार शिक्षकों की हुई तैनाती

बाराकोट: पोखरी खाल खेल मैदान में बना शोचालय स्वच्छ भारत अभियान की उड़ा रहा धज्जियां।

चम्पावत जिले में नवनिर्वाचित उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह 3 अगस्त को होगा आयोजित

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़ : पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या शादी की खुशिया बदली मातम में

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 30, 2026

पिथौरागढ़ पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या शादी की खुशिया बदली मातम में

उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है।जहां अस्कोट थाना क्षेत्र के द्वाली शेरा गांव में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है । वारदात की जानकारी तब हुई जब लोगों ने ची खने चिल्लाने की आवाज सुनी ।जब लोग मौके पर पहुंचे तो वहां महिला का खून से लथपथ सव पड़ा देखा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। घटना की जानकारी लेने के साथ-साथ मृतका के सव को पुलिस के द्वारा कब्जे में लिया गया। सीओ के0एस रावत के मुताबिक गांव में शादी समारोह चल रहा था इस दौरान पति और पत्नी के बीच कहा सुनी हो गई।

घर जाकर पति-पत्नी के बीच और विवाद हो गया गुस्से में आकर पति भुवन प्रसाद ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी गीता की हत्या कर दी। उन्होंने बताया घटना की जांच जारी है। पति को जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं घटना से क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। शादी की खुशियां मातम मे बदल गई है।

जरूरी खबरें