Thursday 30th of April 2026

ब्रेकिंग

घायल तड़पता रहा नर्स-स्टाफ महिला से धुलवाते रहे एम्बुलेंस। मानवता को शर्मसार करती तस्वीर

चंपावत:शहीद लांस नायक रेवाधर के नाम से जाना जाएगा खेतीखान का आईटीआई मुख्यमंत्री धामी की घोषणा

लोहाघाट:ठेकेदारों की जल जीवन मिशन में किए गए काम के भुगतान की मांग। विभाग पर लगाए उत्पीड़न के आरोप

लोहाघाट:महिला ने लगाए नाप भूमि के आगे फड़ लगाकर रास्ता रोकने के आरोप। प्रशासन ने की जांच।

लोहाघाट:कोली झील के पास पलटा जल संस्थान का टैंकर। टला बड़ा हादसा

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : घायल तड़पता रहा नर्स-स्टाफ महिला से धुलवाते रहे एम्बुलेंस। मानवता को शर्मसार करती तस्वीर

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 30, 2026

घायल तड़पता रहा नर्स-स्टाफ महिला से धुलवाते रहे एम्बुलेंस। मानवता को शर्मसार करती तस्वीर

दो कर्मचारी नौकरी से बर्खास्त।

मध्य प्रदेश के कटनी जिला अस्पताल में गंभीर रूप से घायल राहुल बर्मन के परिजनों को एम्बुलेंस साफ करने पर मजबूर किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद दो कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है, लेकिन सवाल अब भी सिस्टम की संवेदनशीलता पर है। 26 अप्रैल को मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सरकारी दावों की धज्जियां उड़ाने के लिए काफी है। यहां एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया जाना था, लेकिन आरोप है कि एम्बुलेंस देने से पहले अस्पताल स्टाफ ने पीड़ित के परिजनों से ही एम्बुलेंस की सफाई करवाई। जब घायल राहुल बर्मन की सांसें अटक रही थीं, तब उसकी महिला रिश्तेदार एम्बुलेंस को धो रही थीं।मामला कटनी के करेला गांव के पास हुए हादसे से जुड़ा है। 32 वर्षीय राहुल बर्मन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने उसे तुरंत जबलपुर रेफर कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान 108 एम्बुलेंस के स्टाफ ने परिजनों के सामने शर्त रख दी। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक महिला एम्बुलेंस को धो रही है और पास ही अस्पताल का स्टाफ खड़ा होकर देख रहा है।प्रशासन का कहना है कि उन्हें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

लेकिन सवाल यह है कि जिस परिवार का सदस्य मौत से लड़ रहा हो, क्या वह पहले थाने जाकर शिकायत दर्ज कराएगा या सिस्टम की गुंडागर्दी मानकर सफाई में जुट जाएगा? सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने संज्ञान लेते हुए ड्राइवर से स्पष्टीकरण मांगा है और अन्य स्टाफ को चेतावनी दी है एम्बुलेंस ड्राइवर से जवाब मांगा गया है। कहा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी संवेदनहीनता दोबारा न हो।मामला बढ़ता देख एम्बुलेंस सेवा संचालित करने वाली निजी एजेंसी ने आनन-फानन में दो कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। एम्बुलेंस चालक और प्रभारी को एक सप्ताह के भीतर जवाब देने का नोटिस जारी किया गया है।

जरूरी खबरें